हमारे बारे में
"व्यवहार से व्यापार तक" केवल एक टैगलाइन नहीं, बल्कि Maa Kee Rasoi की आत्मा है। हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति को माँ के हाथों जैसा शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
कंपनी परिचय
Maa Ki Rasoi की स्थापना कोरोना महामारी के दौरान डॉ. अमित डी. ओझा द्वारा की गई थी। लॉकडाउन के समय इसकी शुरुआत धारावी से हुई और बाद में त्रिची, कोलकाता और उत्तराखंड तक इसका विस्तार हुआ। इस अनोखे प्रयास ने लोगों के बीच गहरा विश्वास बनाया।
Maa Kee Rasoi को Startup India, Make in India, Stand-Up India, MSME, Government of India और FSSAI द्वारा सम्मानित किया गया है। यह संस्था समाज के सामान्य लोगों और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।
हमारा उद्देश्य
Vision
सामान्य लोगों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन प्रदान करना, विशेषकर यात्रियों को स्वच्छ और घर जैसा भोजन उपलब्ध कराना।
Mission
Maa Ki Rasoi को विभिन्न राज्यों में विस्तार देना और भविष्य में इसे फ्रेंचाइज़ मॉडल के रूप में विकसित करना।
Core Values
हम अपने ग्राहकों के साथ सम्मान और विश्वास का व्यवहार करते हैं। ईमानदारी, नवाचार और गुणवत्ता हमारे व्यवसाय के मुख्य स्तंभ हैं।
हमारी विकास यात्रा
धारावी से शुरू हुई यह यात्रा आज देश के विभिन्न राज्यों तक पहुँच चुकी है। Vrindavan, Asansol, Deoghar, Patna जैसे स्थानों पर हमारी शाखाएँ स्थापित हैं और जल्द ही उत्तराखंड में विस्तार होने जा रहा है।
Maa Kee Rasoi स्थानीय लोगों को रोजगार देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य भी कर रही है।